जौनपुर भाई व भतीजों पर मारपीट कर जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

केराकत जौनपुर

थाना क्षेत्र के भैरोभानपुर गांव में पारिवारिक विवाद के बीच एक युवक ने अपने भाई और भतीजों पर मारपीट कर जान से मारने तथा जिंदा जलाने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • भैरोभानपुर निवासी राजेश गिरी का आरोप है कि 4 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे उनके भाई संदीप गिरी तथा भतीजे दर्शिल गिरी और दिवाकर उर्फ टीपू गिरी ने उन पर हमला कर दिया
  • हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनका दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के बाद से उन्हें एक कान से सुनाई नहीं दे रहा है तथा आरोपियों…
  • राजेश गिरी ने दावा किया है कि पूरी घटना का वीडियो उनके पास मौजूद है, जिसे उन्होंने कोतवाली प्रभारी को दिखाया है। उन्होंने पुलिस से वीडियो को साक्ष्य के रूप में शामिल करते हुए आरोपियों…
  • भाई व भतीजों पर मारपीट कर जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार वीडियो साक्ष्य होने का दावा, एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग

केराकत जौनपुरथाना क्षेत्र के भैरोभानपुर गांव में पारिवारिक विवाद के बीच एक युवक ने अपने भाई और भतीजों पर मारपीट कर जान से मारने तथा जिंदा जलाने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।भैरोभानपुर निवासी राजेश गिरी का आरोप है कि 4 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे उनके भाई संदीप गिरी तथा भतीजे दर्शिल गिरी और दिवाकर उर्फ टीपू गिरी ने उन पर हमला कर दिया।

Advertisement

कथित हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनका दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के बाद से उन्हें एक कान से सुनाई नहीं दे रहा है तथा आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।राजेश गिरी ने दावा किया है!

कि पूरी घटना का वीडियो उनके पास मौजूद है, जिसे उन्होंने कोतवाली प्रभारी को दिखाया है। उन्होंने पुलिस से वीडियो को साक्ष्य के रूप में शामिल करते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें