जौनपुर करंट की चपेट में आने से ई रिक्शा चालक की मौत

शाहगंज(जौनपुर)

कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव में मंगलवार की देर रात ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से एक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जानकारी के अनुसार, सुरिस गांव निवासी 48 वर्षीय जितेंद्र चौधरी, पुत्र मोलई, ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह अपने दो पुत्रों और तीन पुत्रियों सहित परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
  • प्रतिदिन की तरह मंगलवार को ई-रिक्शा चलाने के बाद वह देर रात घर पहुंचे। बताया जाता है कि ई-रिक्शा की बैटरी खत्म होने पर उन्होंने उसे चार्ज करने के लिए प्लग बिजली बोर्ड में लगाया।
  • इसी दौरान बोर्ड में करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गए। घटना की जानकारी होते ही परिजन उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच…
  • सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक अजय सिंह ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

शाहगंज(जौनपुर) कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव में मंगलवार की देर रात ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से एक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार, सुरिस गांव निवासी 48 वर्षीय जितेंद्र चौधरी, पुत्र मोलई!

ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह अपने दो पुत्रों और तीन पुत्रियों सहित परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।प्रतिदिन की तरह मंगलवार को ई-रिक्शा चलाने के बाद वह देर रात घर पहुंचे। बताया जाता है कि ई-रिक्शा की बैटरी खत्म होने पर उन्होंने उसे चार्ज करने के लिए प्लग बिजली बोर्ड में लगाया।

Advertisement

इसी दौरान बोर्ड में करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गए।घटना की जानकारी होते ही परिजन उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक अजय सिंह ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।जितेंद्र चौधरी की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें