

सिंगरामऊ, जौनपुर। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के मुख्यालय गौरीशंकर मंदिर, सिंगरामऊ के प्रांगण में संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह के निर्देशन में संस्था द्वारा गोद लिए गए टीबी मरीजों के लिए पोषाहार वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मरीजों को पोषाहार वितरित!
करने के साथ ही टीबी के उपचार, नियमित दवा सेवन और पौष्टिक खानपान के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह ने टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सामाजिक संस्थाओं और आमजन की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए सरकार के साथ समाज को भी आगे आकर सहयोग करना चाहिए!
ताकि मरीजों को समय पर उपचार और जरूरी सहायता मिल सके।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सिंगरामऊ डॉ. अभिषेक वर्मा ने टीबी मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने तथा संतुलित और पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह दी। उन्होंने संस्था द्वारा मरीजों के सहयोग के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
बदलापुर एसटीएस तरुण कुमार ने भी मरीजों को टीबी से संबंधित आवश्यक जानकारी दी तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम में संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा, बदलापुर एसटीएस तरुण कुमार सहित संस्था के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रति जागरूकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

















