

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष, पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म विभूषण से सम्मानित धरतीपुत्र श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की जयंती समारोहपूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज, जौनपुर में किया गया।इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के व्यक्तित्व, कृतित्व, संघर्ष और समाजवादी विचारधारा को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी एवं जफराबाद प्रभारी राजेंद्र प्रसाद यादव टाइगर ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनके विचार और सिद्धांत आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने कहा कि नेताजी के आदर्शों और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए सभी कार्यकर्ता!
एकजुट होकर वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में नेताजी के संघर्षपूर्ण जीवन और समाजवादी आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया है

















