जौनपुर गोशाला में पेयजल व प्रकाश व्यवस्था परखी, सोलर पंप लगाने के निर्देश

खेतासराय। जौनपुर
सोंधी ब्लाक के लपरी स्थित गोशाला में बुधवार शाम बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंश के लिए उपलब्ध सुविधाओं की हकीकत परखी और पेयजल, प्रकाश व चारा व्यवस्था को लेकर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण में गोशाला में सूखा भूसा, हरा चारा और संतुलित पशु आहार उपलब्ध मिला।
बीडीओ ने गोशाला परिसर में पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने को कहा। बिजली कटौती के दौरान पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए ग्राम प्रधान के सहयोग से सोलर सिस्टम और सोलर पंप लगवाने का निर्देश सचिव भोला यादव और एडीओ कृषि धर्मेंद्र कुमार सरोज को दिया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • उन्होंने कहा कि सोलर पंप लगने से बिजली पर निर्भरता कम होगी और गोवंश को नियमित रूप से पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा
  • निरीक्षण के दौरान गोशाला में निकलने वाले अपशिष्ट के उचित प्रबंधन पर भी चर्चा हुई। इसके लिए परिसर में वर्मीकंपोस्ट इकाई स्थापित करने का निर्णय लिया गया। बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द…
  • ग्रामीणों ने गोशालाओं की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि निरीक्षण और निर्देशों के बावजूद कई बार व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं दिखता
  • गोशाला में पेयजल व प्रकाश व्यवस्था परखी, सोलर पंप लगाने के निर्देश लपरी गोशाला का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, वर्मीकंपोस्ट इकाई भी बनेगी

खेतासराय। जौनपुर सोंधी ब्लाक के लपरी स्थित गोशाला में बुधवार शाम बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंश के लिए उपलब्ध सुविधाओं की हकीकत परखी और पेयजल, प्रकाश व चारा व्यवस्था को लेकर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण में गोशाला में सूखा भूसा, हरा चारा और संतुलित पशु आहार उपलब्ध मिला। बीडीओ ने गोशाला परिसर में पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने को कहा। बिजली कटौती के दौरान पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए ग्राम प्रधान के सहयोग से सोलर सिस्टम और सोलर पंप लगवाने का निर्देश सचिव भोला यादव और एडीओ कृषि धर्मेंद्र कुमार सरोज को दिया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सोलर पंप लगने से बिजली पर निर्भरता कम होगी और गोवंश को नियमित रूप से पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा।निरीक्षण के दौरान गोशाला में निकलने वाले अपशिष्ट के उचित प्रबंधन पर भी चर्चा हुई। इसके लिए परिसर में वर्मीकंपोस्ट इकाई स्थापित करने का निर्णय लिया गया। बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। उधर, ग्रामीणों ने गोशालाओं की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए हैं।

उनका कहना है कि निरीक्षण और निर्देशों के बावजूद कई बार व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं दिखता। ग्रामीणों ने गोवंश के लिए नियमित चारा-पानी, प्रकाश और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय स्तर पर निरीक्षण तो किए जाते हैं, लेकिन व्यवस्थाओं को स्थायी रूप से सुचारु करने पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें