जिलाधिकारी अध्यक्षता में निर्माण खंड-2 लोक निर्माण विभाग की सड़कों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में निर्माण खंड-2 लोक निर्माण विभाग की सड़कों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बारिश के कारण जिन सड़कों पर गड्ढे या अन्य क्षति हुई है, उन्हें तत्काल मोटरेबल स्थिति में लाया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात के बाद सड़कों की स्थायी मरम्मत एवं ब्लैक टॉपिंग के लिए अभी से कार्ययोजना और आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि बारिश समाप्त होते ही ब्लैक टॉपिंग का कार्य…
  • उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर कार्यों का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित…
  • जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ठेकेदारों से समयसीमा के भीतर मरम्मत कार्य अनिवार्य रूप से कराया जाए। कार्य में लापरवाही अथवा निर्धारित समय में कार्य पूरा न करने पर संबंधित ठेकेदार की जिम्मेदारी…
  • सम्बन्धित समस्त सूचनाए जैसे लागत, कार्यदायी संस्था का नाम सहित अन्य सम्पूर्ण जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में निर्माण खंड-2 लोक निर्माण विभाग की सड़कों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बारिश के कारण जिन सड़कों पर गड्ढे या अन्य क्षति हुई है, उन्हें तत्काल मोटरेबल स्थिति में लाया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात के बाद सड़कों की स्थायी मरम्मत एवं ब्लैक टॉपिंग के लिए अभी से कार्ययोजना और आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि बारिश समाप्त होते ही ब्लैक टॉपिंग का कार्य शुरू कराया जा सके।

Advertisement

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर कार्यों का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि मरम्मत कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध तरीके से पूरा हो।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ठेकेदारों से समयसीमा के भीतर मरम्मत कार्य अनिवार्य रूप से कराया जाए। कार्य में लापरवाही अथवा निर्धारित समय में कार्य पूरा न करने पर संबंधित ठेकेदार की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।इसके साथ ही सड़को से सम्बन्धित समस्त सूचनाए जैसे लागत, कार्यदायी संस्था का नाम सहित अन्य सम्पूर्ण जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिया।इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें