
थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा जान से मारने की नीयत से फायर करने व क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले 05 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार, स्कार्पियो और अर्टिगा कार बरामद-**घटना का संक्षिप्त विवरणः-*दिनांक 09.09.2026 को थाना सरायख्वाजा क्षेत्रान्तर्गत करंजाकला मोड़ तिराहा के पास वादी मुकदमा के भाई विपिन यादव उर्फ मखन्चु अपनी गाड़ी में बैठे थे।
इसी दौरान थार, स्कार्पियो एवं अर्टिगा वाहनों में सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन्हें घेरकर जान से मारने की नीयत से असलहे से फायरिंग की गयी। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना सरायख्वाजा पर मु0अ0सं0-508/2026 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया।*गिरफ्तारी का विवरणः-*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा के कुशल नेतृत्व में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं घटना की जांच की गयी।
घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर अभियुक्तगण की घटना में संलिप्तता पाये जाने पर दिनांक 10.09.2026 को अभियुक्तगण 1. धीरज यादव पुत्र विजेन्द्र यादव निवासी आदमपुर मझौरा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर, 2. मोनू यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी बरैयाकाजी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर 3. करिया यादव पुत्र सभाजीत यादव निवासी खजुरा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर, 4. रंजीत प्रजापति पुत्र फूलचन्द प्रजापति निवासी खजुरा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर,5. अंकित पाल पुत्र महेन्द्र पाल निवासी खजुरा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर, को गिरफ्तार किया गया।
घटना में प्रयुक्त तीनों वाहनों को पुलिस कब्जे में लेकर धारा 207 एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।*गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का नाम पता व अपराधिक इतिहास –*1. *धीरज यादव पुत्र विजेन्द्र यादव, निवासी ग्राम आदमपुर मझौरा, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर*मु0अ0सं0 508/2026 धारा 109(1),3(5) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट थाना सरायख्वाजा जौनपुर2. *मोनू यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव, निवासी बरैयाकाजी, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर*मु0अ0सं0 508/2026 धारा 109(1),3(5) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट थाना सरायख्वाजा जौनपुर3. *करिया यादव पुत्र सभाजीत यादव, निवासी ग्राम खजुरा, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर*मु.अ.सं. 0161/2026 धारा 115(2), 117(2), 191(2), 324(4), 351(3), 352 बीएनएस व 3(2)(va) एसी/एसटी एक्ट थाना सारयख्वाजा जौनपुर मु0अ0सं0 508/2026 धारा 109(1),3(5) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट थाना सरायख्वाजा जौनपुर4. *रंजीत प्रजापति पुत्र फूलचन्द प्रजापति, निवासी खजुरा, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर*मु0अ0सं0 508/2026 धारा 109(1),3(5) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट थाना सरायख्वाजा जौनपुर5. *अंकित पाल पुत्र महेन्द्र पाल, निवासी ग्राम खजुरा, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर*मु0अ0सं0 508/2026 धारा 109(1),3(5) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट थाना सरायख्वाजा जौनपुर*बरामदगी का विवरण-** वाहन संख्या 1 (थार – काला रंग): रजिस्ट्रेशन नंबर UP 62 DK 8884* वाहन संख्या 2 (स्कार्पियो – सफेद रंग): रजिस्ट्रेशन नंबर UP 14 CM 8079* वाहन संख्या 3 (अर्टिगा – सफेद रंग): रजिस्ट्रेशन नंबर UP 75 AM 9687*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –*1. प्र0नि0 श्री राजेश कुमार सिंह थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर2. उ0नि0 श्री गोबिन्द मौर्या चौकी प्रभारी पूर्वांचल थाना सरायख्वाजा, जौनपुर3. उ0नि0 श्री तारकेश्वर राय चौकी प्रभारी शिकारपुर थाना सरायख्वाजा, जौनपुर4. हे0का0 हरिन्द्र कुमार, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर5. हे0का0 परमात्मानन्द, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर6. हे0का0 सुभाष चन्द यादव थाना सरायख्वाजा, जौनपुर7. का0 विनोद सिंह, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर8. का0 कृष्णा नन्द यादव थाना सरायख्वाजा, जौनपुर9. रि0आ0 कृष्ण कुमार गौड, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर10. रि0का0 विकास कुमार, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर11. रि0का0 संदीप सिंह थाना सरायख्वाजा, जौनपुर

















