जौनपुर रामदयाल गंज बाजार में युवक की पीट-पीटकर हत्या

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयाल गंज बाजार में दिनदहाड़े एक युवक की लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और हॉकी से हमला कर हत्या कर दिए जाने से सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जौनपुर-भदोही राष्ट्रीय राजमार्ग NH-135A को दोनों तरफ से जाम कर दिया। करीब पांच घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण आवागमन प्रभावित रहा।
मृतक की पहचान लाइन बाजार क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी विशाल यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे विशाल अपने भाई के साथ बाइक से रामदयाल गंज बाजार में हेयर कटिंग कराने गया था। वापस लौटते समय पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने दोनों को रोक लिया और हमला कर दिया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रामदयाल गंज बाजार में युवक की पीट-पीटकर हत्या रामदयाल गंज बाजार में दिनदहाड़े युवक की पीट-पीटकर हत्या, हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन पुरानी रंजिश में लोहे की रॉड और हॉकी से हमला करने का आरोप,…
  • परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने विशाल पर लोहे की रॉड और हॉकी समेत लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ प्रहार किए। गंभीर चोट लगने के कारण विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। उसे बचाने…
  • मृतक के बड़े भाई विकास यादव के मुताबिक, जिन लोगों पर हमला करने का आरोप है, उनसे पहले से रंजिश चली आ रही थी। विकास का आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर विशाल को…
  • हत्या के बाद बाजार में मचा हड़कंप बाजार के बीच दिनदहाड़े हुई वारदात से रामदयाल गंज में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद दहशत के चलते कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए।…

रामदयाल गंज बाजार में युवक की पीट-पीटकर हत्या रामदयाल गंज बाजार में दिनदहाड़े युवक की पीट-पीटकर हत्या, हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन पुरानी रंजिश में लोहे की रॉड और हॉकी से हमला करने का आरोप, भाई भी घायल; पांच घंटे तक जाम रहा NH-135Aजौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयाल गंज बाजार में दिनदहाड़े एक युवक की लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और हॉकी से हमला कर हत्या कर दिए जाने से सनसनी फैल गई।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जौनपुर-भदोही राष्ट्रीय राजमार्ग NH-135A को दोनों तरफ से जाम कर दिया। करीब पांच घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण आवागमन प्रभावित रहा।मृतक की पहचान लाइन बाजार क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी विशाल यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे विशाल अपने भाई के साथ बाइक से रामदयाल गंज बाजार में हेयर कटिंग कराने गया था। वापस लौटते समय पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने दोनों को रोक लिया और हमला कर दिया।

Advertisement

परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने विशाल पर लोहे की रॉड और हॉकी समेत लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ प्रहार किए। गंभीर चोट लगने के कारण विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में उसका भाई भी घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।मृतक के बड़े भाई विकास यादव के मुताबिक, जिन लोगों पर हमला करने का आरोप है, उनसे पहले से रंजिश चली आ रही थी। विकास का आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर विशाल को निशाना बनाया गया।हत्या के बाद बाजार में मचा हड़कंप बाजार के बीच दिनदहाड़े हुई वारदात से रामदयाल गंज में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद दहशत के चलते कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया।

परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग करते हुए हाईवे जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक परिजनों को समझाने का प्रयास किया। करीब पांच घंटे बाद परिजन शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने पर सहमत हुए।पुलिसकर्मियों की मौजूदगी पर भी उठे सवाल परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के समय मौके के आसपास दो पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने हमले को रोकने या पीड़ितों की मदद करने के लिए प्रभावी हस्तक्षेप नहीं किया। हालांकि, इस संबंध में पुलिस का आधिकारिक पक्ष अभी सामने नहीं आया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी है।नोट पुलिस विभाग की ओर से मीडिया को सीधे बाइट उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। आधिकारिक बयान मीडिया सेल के माध्यम से जारी किया जाता है। बयान प्राप्त होने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें