लेखपाल-अधिवक्ता विवाद का पटाक्षेप आपसी सहमति से सुलझा मामला

केराकत, जौनपुर

केराकत तहसील में महिला लेखपाल नेहा पांडेय और अधिवक्ता राजवंत कुमार के बीच बदसलूकी एवं अभद्र व्यवहार को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार को आपसी बातचीत के बाद समाप्त हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से बातचीत कर मामले को आगे न बढ़ाने पर सहमति जताई।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • मंगलवार शाम तहसील परिसर में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। अधिवक्ता ने लेखपाल पर अभद्र व्यवहार, आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल और धमकी देने का आरोप लगाया था।
  • मामले के विरोध में बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे थे।
  • साथ ही तहसील प्रशासन और कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई थी।
  • विवाद को समाप्त कराने के लिए गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। वार्ता के दौरान आपसी सहमति बनने के बाद दोनों पक्षों ने मामले को समाप्त करने का निर्णय लिया।

केराकत, जौनपुर केराकत तहसील में महिला लेखपाल नेहा पांडेय और अधिवक्ता राजवंत कुमार के बीच बदसलूकी एवं अभद्र व्यवहार को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार को आपसी बातचीत के बाद समाप्त हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से बातचीत कर मामले को आगे न बढ़ाने पर सहमति जताई।मंगलवार शाम तहसील परिसर में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

अधिवक्ता ने लेखपाल पर अभद्र व्यवहार, आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल और धमकी देने का आरोप लगाया था। मामले के विरोध में बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे थे।

Advertisement

साथ ही तहसील प्रशासन और कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई थी।विवाद को समाप्त कराने के लिए गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। वार्ता के दौरान आपसी सहमति बनने के बाद दोनों पक्षों ने मामले को समाप्त करने का निर्णय लिया।

सुलह के बाद अधिवक्ताओं ने विरोध खत्म कर दिया और तहसील में न्यायिक कार्य सामान्य रूप से शुरू हो गया।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश राम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह हो गई है। अब मामले को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं है। सुलह के बाद तहसील परिसर में भी स्थिति सामान्य हो गई।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें