एचपीवी सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल कुलपतिफार्मेसी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में सरकार द्वारा संचालित एचपीवी टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अंतर्गत सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता एवं टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक करना और उन्हें सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा।
फार्मेसी संस्थान द्वारा यह विशेष अभियान 11 और 16 सितंबर 2026 को संचालित किया जा रहा है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • अभियान के दौरान बालिकाओं और उनके अभिभावकों को एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर, टीकाकरण की उपयोगिता तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
  • कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए…
  • कुलसचिव ने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास में स्वास्थ्य जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका है और विश्वविद्यालय ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।
  • एचपीवी सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः कुलपति फार्मेसी संस्थान में हुआ टीकाकरण स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में सरकार द्वारा संचालित एचपीवी टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अंतर्गत सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता एवं टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक करना और उन्हें सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा।

फार्मेसी संस्थान द्वारा यह विशेष अभियान 11 और 16 सितंबर 2026 को संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान बालिकाओं और उनके अभिभावकों को एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर, टीकाकरण की उपयोगिता तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Advertisement

विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कुलसचिव ने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास में स्वास्थ्य जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका है और विश्वविद्यालय ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।

इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रो. प्रमोद यादव, आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. गिरधर मिश्रा, डॉ. श्याम कन्हैया सिंह, एनएसएस समन्वयक शशिकांत यादव सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. नृपेंद्र सिंह, प्रो. नरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. पूजा सक्सेना एवं डॉ. श्वेता पांडेय ने सहयोग और समन्वय प्रदान किया।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें