लेखपाल के साथ कथित दुर्व्यवहार पर आंदोलन का ऐलान

शाहगंज (जौनपुर)
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, तहसील शाहगंज ने लेखपाल हिमांशु यादव के साथ अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) टीम द्वारा कथित दुर्व्यवहार के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। संघ के पत्र के अनुसार, दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहसील क्षेत्र के लेखपाल विभिन्न चरणों में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • संघ के निर्देशानुसार 12 सितंबर 2026 से शाहगंज तहसील के सभी लेखपाल काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। इसी दिन तहसील मुख्यालय पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
  • 14 और 15 सितंबर को सभी लेखपाल पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील मुख्यालय पर धरने पर रहेंगे। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि इसके बावजूद संबंधित मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो…
  • संघ की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि 16 सितंबर 2026 से जिला मुख्यालय पर अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) टीम के खिलाफ कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा।
  • उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, तहसील शाहगंज के मंत्री विवेक सिंह की ओर से जारी इस सूचना के बाद लेखपालों के आंदोलन को लेकर प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

शाहगंज (जौनपुर)उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, तहसील शाहगंज ने लेखपाल हिमांशु यादव के साथ अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) टीम द्वारा कथित दुर्व्यवहार के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। संघ के पत्र के अनुसार, दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहसील क्षेत्र के लेखपाल विभिन्न चरणों में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

संघ के निर्देशानुसार 12 सितंबर 2026 से शाहगंज तहसील के सभी लेखपाल काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। इसी दिन तहसील मुख्यालय पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।इसके बाद 14 और 15 सितंबर को सभी लेखपाल पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील मुख्यालय पर धरने पर रहेंगे।

Advertisement

संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि इसके बावजूद संबंधित मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।संघ की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि 16 सितंबर 2026 से जिला मुख्यालय पर अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) टीम के खिलाफ कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा। इस संबंध में संघ ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी सूचना भेज दी है।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, तहसील शाहगंज के मंत्री विवेक सिंह की ओर से जारी इस सूचना के बाद लेखपालों के आंदोलन को लेकर प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने कार्य बहिष्कार और आंदोलन की सूचना उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा को पत्रक सौंप कर दे दी है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें