
शाहगंज (जौनपुर)अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बज्रपात!
अभियान के तहत शाहगंज पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के मोहल्ला भादी खास में शांति!
भंग की आशंका के मद्देनजर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. हाजिक पुत्र शहबान, मो. अनस पुत्र खरर्शीद अहमद तथा मो. हामिद पुत्र अताउल्लाह के रूप में हुई है। तीनों मोहल्ला भादी खास, थाना शाहगंज के निवासी बताए गए हैं।

















