जौनपुर लापता अधेड़ का धान के खेत में मिला शव परिजनों में मचा कोहराम

रामपुर, जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के सपही गांव निवासी लल्लन गौतम (56 वर्ष) के लापता होने के बाद शनिवार सुबह उनका शव साधीरनगंज बाजार के पास धान के खेत में पानी में मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जानकारी के अनुसार, लल्लन गौतम 10 सितंबर को घर से सामान खरीदने के लिए साइकिल से साधीरनगंज बाजार गए थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की।
  • बाजार पहुंचने पर उनकी साइकिल और चप्पल मिली, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारियों समेत कई स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
  • परिजनों के अनुसार, लल्लन गौतम के पुत्र विजय गौतम ने शाम को रामपुर थाने पहुंचकर पिता की गुमशुदगी की तहरीर दी थी।
  • रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस द्वारा शव की स्थिति एवं घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत…

रामपुर, जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के सपही गांव निवासी लल्लन गौतम (56 वर्ष) के लापता होने के बाद शनिवार सुबह उनका शव साधीरनगंज बाजार के पास धान के खेत में पानी में मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, लल्लन गौतम 10 सितंबर को घर से सामान खरीदने के लिए साइकिल से साधीरनगंज बाजार गए थे।

देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की। बाजार पहुंचने पर उनकी साइकिल और चप्पल मिली, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारियों समेत कई स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

Advertisement

परिजनों के अनुसार, लल्लन गौतम के पुत्र विजय गौतम ने शाम को रामपुर थाने पहुंचकर पिता की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। शनिवार सुबह किसी व्यक्ति ने साधीरनगंज बाजार में सुरेश यादव मेडिकल स्टोर के बगल स्थित धान के खेत में पानी के बीच शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस द्वारा शव की स्थिति एवं घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें