
खेतासराय(जौनपुर)। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर मंडल खेतासराय की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत मंडल कार्यशाला का आयोजन शनिवार को एक मैरिज हाल में किया गया। कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा-परिचर्चा की गई। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव रहे।इस मौक़े पर जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान संगठन को और मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
कार्यकर्ता आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटें। बूथ स्तर तक संपर्क और संवाद को और प्रभावी बनाया जाए। संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता और आपसी समन्वय जरूरी है।
मंडल अध्यक्ष उपेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी के साथ जुटें। संगठन की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं !
की भूमिका महत्वपूर्ण है।कार्यशाला में पूर्व जिला महामंत्री डॉ. राम सूरत बिंद, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. गजेंद्र पांडेय, जगदंबा प्रसाद पांडेय, मनीष गुप्ता, शांति भूषण मिश्रा तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव, सुरेन्द्र पांडेय उपस्थित रहे। इस दौरान मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

















