
जौनपुर जिले भर और उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला इकाई की आवश्यक बैठक शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित संघ भवन सभागार में हुई। बैठक में लेखपाल त्रिभुवन यादव के साथ क्राइम ब्रांच द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार को अमानवीय एवं अशोभनीय कृत्य बताते हुए आक्रोश जताया गया।
बैठक में जिला कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से आंदोलन का निर्णय लिया। निर्णय के अनुसार 12 सितंबर को जनपद की सभी तहसीलों में लेखपाल थाना समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए!
सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक तहसील मुख्यालय पर धरना देंगे। इसके बाद 14 और 15 सितंबर को सभी तहसील मुख्यालयों पर लेखपाल संपूर्ण कार्य बहिष्कार कर धरना देंगे।
संघ ने आगे निर्णय लिया है कि 16 सितंबर से जनपद के सभी लेखपाल जिला मुख्यालय पर कार्रवाई होने तक धरना जारी रखेंगे। लेखपाल संघ ने संबंधित मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

















