
रिपोर्टर अरविंद कुमार यादव
नगर पंचायत केराकत के स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज स्कूल के बगल में मैरिज लॉन के पास लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। अचानक ट्रांसफार्मर में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बाधित हो गई, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के एसडीओ एवं जेई से मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर टीम भेजकर ट्रांसफार्मर का निरीक्षण कराने की मांग की है। लोगों ने खराब ट्रांसफार्मर की आवश्यक मरम्मत अथवा उसे बदलवाकर विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल कराने की अपील की है।
केराकत, जौनपुर नगर पंचायत केराकत के स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज स्कूल के बगल में मैरिज लॉन के पास लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई।
अचानक ट्रांसफार्मर में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बाधित हो गई, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के एसडीओ एवं जेई से मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर टीम भेजकर ट्रांसफार्मर का निरीक्षण कराने की मांग की है।
लोगों ने खराब ट्रांसफार्मर की आवश्यक मरम्मत अथवा उसे बदलवाकर विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल कराने की अपील की है।

















