
जौनपुर लाइन बाजार थाना पुलिस ने दंगा भड़काने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के मुताबिक थाना लाइन बाजार में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 379/2026 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं के साथ 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 3(5) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ यादव निवासी रसैना, राहुल यादव निवासी तिवारीपुर, प्रियांशु यादव निवासी कुद्दूपुर श्रीनगर, पतिराम यादव निवासी कुद्दूपुर, प्रवीण कुमार सिंह उर्फ शनि सिंह निवासी कादीपुर, लल्लन सोनकर निवासी रंजीतपुर, अमित मौर्या उर्फ नाटे निवासी पचोखर और हरेराम यादव निवासी रंजीतपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों पर दंगा, सरकारी कार्य में बाधा, बल प्रयोग और जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों का चालान न्यायालय कर दिया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक केके सिंह, निरीक्षक विजय शंकर यादव समेत थाना लाइन बाजार के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

















