
जौनपुर। शाहगंज थाने में तैनात आरक्षी धर्मेंद्र सिंह पर ड्यूटी में घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता के आरोप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कार्रवाई की है।
SSP ने आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।पुलिस विभाग के अनुसार आरक्षी के कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही और अनुशासनहीन आचरण को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है।
निलंबन के साथ ही उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।SSP की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में अनुशासन को लेकर सख्त संदेश गया है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही अथवा अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

















