
जौनपुर, 13 सितम्बर 2026 नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में आज पुलिस लाइन सभागार में आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों की अंतरविभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री गिरीश चंद्र यादव, मा. विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्रा, शाहगंज श्री रमेश सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, डॉ अजय सिंह, जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन., पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह , मुख्य विकास अधिकारी श्री ध्रुव खाड़िया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से मा० मंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत की गई। अभियान का उद्देश्य मा० प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों, नीतिगत सुधारों तथा विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। अभियान के अंतर्गत 13 प्रमुख कार्यक्रमों के साथ विभिन्न विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।अभियान के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए जनपद स्तर पर जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है तथा कार्यक्रमों की साप्ताहिक समीक्षा किए जाने की व्यवस्था है।
जिलाधिकारी ने मा० मन्त्री जी को अवगत कराया कि सभी संबंधित अधिकारियों के माध्यम से अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम की पूर्व तैयारी, विभागवार कार्ययोजना, जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगे। उन्होंने निर्देशित किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की विधानसभा, विकासखंड एवं ग्राम पंचायतवार अद्यतन सूची तैयार की जाए। साथ ही जनपद में पिछले 9 वर्षों में हुए विकास कार्यों एवं योजनाओं से आए सकारात्मक बदलावों का विवरण, फोटो, वीडियो एवं सफलता की कहानियों का डेटा तैयार किया जाए, ताकि अभियान के दौरान इन्हें प्रभावी ढंग से जनसामान्य तक पहुंचाया जा सके। अभियान की कार्ययोजना में विकास कार्यों एवं लाभार्थियों के ‘पहले और बाद’ के बदलाव को भी प्रदर्शित करने पर विशेष जोर दिया गया है। बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘वडनगर-सेवाराणसी यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’, ‘रंगोली राष्ट्र’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘जनसेवा महाकुंभ’ जैसे 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।17 सितम्बर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत सायं 7 बजे दीप प्रज्वलन के साथ अभियान का शुभारंभ होगा। वहीं ‘सेवा मेरा योगदान’ के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता, नदी-घाटों की सफाई, वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा सहयोग, करियर काउंसलिंग, नशामुक्ति, मतदाता जागरूकता सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत विकासखंड, विधानसभा स्तर पर बहुउद्देशीय सेवा शिविर लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन, पात्रता सत्यापन एवं यथासंभव मौके पर ही स्वीकृति की प्रक्रिया सुनिश्चित किए जाएगा।जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान को केवल आयोजन तक सीमित नहीं रखा जाएगा बल्कि अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा योजनाओं के वास्तविक लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को सामने लाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत से लेकर नगरीय क्षेत्र तक प्रत्येक स्तर पर प्रभावी समन्वय के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे तथा प्रतिदिन की प्रगति को निर्धारित माध्यम पर दर्ज किया जाएगा। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायतों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों एवं नगरीय क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों, महिला स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी, एनएसएस एवं माई भारत वॉलंटियर्स की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान की गतिविधियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक प्रचार-प्रसार दिए जाने पर भी जोर दिया जाएगा। अभियान के तहत 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ तथा 17 अक्टूबर को ‘जनसेवा महाकुंभ—पंचायत से पार्लियामेंट’ के साथ अभियान का समापन प्रस्तावित है! मा० मंत्री जी ने कहा कि आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होगा। दीपदान कार्यक्रम: शाम 7:00 बजे गोमती घाट पर 25,000 दीपों का भव्य दीपदान किया जाएगा। साथ ही सभी लोगो के द्वारा अपने अपने घरों, दुकानों सहित समस्त स्थानों पर दीये जलाए जाएँगे।माननीय मन्त्री जी ने कहा कि जनपद के समस्त संभ्रांत नागरिकों, स्वयं सेवी, सहित अन्य के साथ मीटिंग करते हुए आशीर्वाद का दिया के अंतर्गत अपने घरों में उस दिन दिया जलाने के लिए प्रेरित किया जाए। मा० प्रभारी मंत्री जी ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम के पूर्व समस्त सरकारी भवनों एवं स्मारकों, गो आश्रय स्थलों सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर साफ़ सफाई की जाए। इसके साथ ही अनाथालय, वृद्धा आश्रम आदि जगहों पर भी अपनी सेवा अवश्य प्रदान करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सेवी संस्था द्वारा निर्मित गाय के गोबर के बने दीये को मा० प्रभारी मंत्री जी को भेट किया। बैठक में संबंध विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

















