रेखा पांडे की सपा सांसद से मुलाकात ने मड़ियाहूं की सियासत में बढ़ाई हलचल

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के बलिया से सांसद सनातन पांडेय से हिमताज परिवार की पुत्रवधू रेखा पांडेय की मुलाकात और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर ने मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। हालांकि इस मुलाकात को फिलहाल शिष्टाचार भेंट के रूप में ही देखा जा रहा है और इसे राजनीतिक मुलाकात कहना जल्दबाजी होगी।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रेखा पांडेय क्षेत्र में लगातार चर्चा में बनी हुई हैं और उन्हें भावी ब्लॉक प्रमुख पद की संभावित प्रत्याशी के रूप में भी देखा जा रहा है।
  • सपा सांसद के साथ उनकी मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद मड़ियाहूं में राजनीतिक हलकों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
  • समाजवादी पार्टी के स्थानीय खेमे में हलचल की चर्चा है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक जानकार इसे आगामी चुनावी समीकरणों से जोड़कर भी देख रहे हैं।
  • रेखा पांडेय और सपा की ओर से इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक राजनीतिक संकेत सामने नहीं आया है। ऐसे में तस्वीर के राजनीतिक मायने फिलहाल चर्चाओं तक ही सीमित हैं।

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के बलिया से सांसद सनातन पांडेय से हिमताज परिवार की पुत्रवधू रेखा पांडेय की मुलाकात और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर ने मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। हालांकि इस मुलाकात को फिलहाल शिष्टाचार भेंट के रूप में ही देखा जा रहा है और इसे राजनीतिक मुलाकात कहना जल्दबाजी होगी।रेखा पांडेय क्षेत्र में लगातार चर्चा में बनी हुई हैं और उन्हें भावी ब्लॉक प्रमुख पद की संभावित प्रत्याशी के रूप में भी देखा जा रहा है।

ऐसे में सपा सांसद के साथ उनकी मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद मड़ियाहूं में राजनीतिक हलकों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।एक ओर जहां इस मुलाकात को लेकर समाजवादी पार्टी के स्थानीय खेमे में हलचल की चर्चा है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक जानकार इसे आगामी चुनावी समीकरणों से जोड़कर भी देख रहे हैं।

Advertisement

चर्चाओं में यह बात भी सामने आ रही है कि समाजवादी पार्टी ब्राह्मण मतदाताओं और संभावित ब्राह्मण चेहरों को विशेष राजनीतिक दृष्टिकोण से साधने की रणनीति पर विचार कर रही है।

हालांकि रेखा पांडेय और सपा की ओर से इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक राजनीतिक संकेत सामने नहीं आया है। ऐसे में तस्वीर के राजनीतिक मायने फिलहाल चर्चाओं तक ही सीमित हैं।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें