
शाहगंज(जौनपुर)आईएमओ ग्रुप बनाकर एक महिला के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर शाहगंज कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।जानकारी के अनुसार कोतवाली शाहगंज से सटे एक चर्चित गॉंव निवासिनी महिला ने पुलिस में लिखित शिकायत देते हुए आरोप लगाया की 12 सितंबर 2026 को पीड़िता को एक आईएमओ ग्रुप में जोड़कर लगातार एसएमएस और कॉल किए जाने लगे।
आरोप है कि इसके बाद उसके अश्लील फोटो और वीडियो ग्रुप में भेजकर वायरल किए जा रहे थे। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि ग्रुप में कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें वह जानती है।शिकायत में पीड़िता की सौतेली माँ सहित पीर मोहम्मद और गयासु पर मामले में संलिप्त होने का आरोप लगाया गया है।
पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।शाहगंज कोतवाली पुलिस ने मामले में एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।बताया जा रहा है की आरोपी महिला पीड़िता की सौतेली माँ बताई जा रही है।

















