
जौनपुर। जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शीतला चौकियां धाम में मां शीतला के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शीतला माता के दर्शन के बाद बाबा भैरवनाथ के दर्शन करना विशेष शुभ माना जाता है।
मान्यता है कि श्रद्धालु को पहले मां शीतला चौकियां का दर्शन-पूजन करना चाहिए और इसके बाद बाबा भैरवनाथ के दर्शन करने चाहिए। भक्तों का विश्वास है!
कि इस क्रम से दर्शन करने पर पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है और मां शीतला एवं बाबा भैरवनाथ की कृपा बनी रहती है।शीतला चौकियां धाम में वर्षभर दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। विशेष पर्वों और धार्मिक अवसरों पर मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ बढ़ जाती है।
श्रद्धालु मां शीतला के दरबार में सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना के लिए प्रार्थना करते हैं, इसके बाद बाबा भैरवनाथ के दर्शन कर अपनी धार्मिक यात्रा पूरी करते हैं।

















