युवा उद्यमी योजना ने प्रीति यादव को बनाया आत्मनिर्भर शुरू किया अपना ब्यूटी पार्लर

जौनपुर के अहमदपुर निवासी प्रीति यादव ने अपनी मेहनत, लगन और उत्तर प्रदेश सरकार की सीएम युवा उद्यमी योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद प्रीति ने ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त किया और अपना व्यवसाय शुरू करने का सपना देखा।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • प्रीति बताती हैं कि उन्हें समाचार पत्र के माध्यम से सीएम युवा उद्यमी योजना के बारे में जानकारी मिली। योजना की जानकारी मिलने के बाद
  • जिला उद्योग कार्यालय से संपर्क किया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। इसके पश्चात उन्हें ग्रामीण बैंक, गंगापट्टी-अहमदपुर के माध्यम से ₹5 लाख का ऋण प्राप्त हुआ।
  • ऋण की धनराशि का सदुपयोग करते हुए प्रीति ने अपना ब्यूटी पार्लर व्यवसाय शुरू किया। आज उनका व्यवसाय अच्छी तरह संचालित हो रहा है
  • प्रीति का कहना है कि सरकार की इस योजना ने उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। योजना के माध्यम से आर्थिक सहयोग मिलने से उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर…

जनपद जौनपुर के अहमदपुर निवासी प्रीति यादव ने अपनी मेहनत, लगन और उत्तर प्रदेश सरकार की सीएम युवा उद्यमी योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद प्रीति ने ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त किया और अपना व्यवसाय शुरू करने का सपना देखा।

प्रीति बताती हैं कि उन्हें समाचार पत्र के माध्यम से सीएम युवा उद्यमी योजना के बारे में जानकारी मिली। योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जिला उद्योग कार्यालय से संपर्क किया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। इसके पश्चात उन्हें ग्रामीण बैंक, गंगापट्टी-अहमदपुर के माध्यम से ₹5 लाख का ऋण प्राप्त हुआ।

Advertisement

ऋण की धनराशि का सदुपयोग करते हुए प्रीति ने अपना ब्यूटी पार्लर व्यवसाय शुरू किया। आज उनका व्यवसाय अच्छी तरह संचालित हो रहा है और उन्हें इससे नियमित रूप से अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। इतना ही नहीं, प्रीति ने अपने साथ दो अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराया है। प्रीति का कहना है कि सरकार की इस योजना ने उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

योजना के माध्यम से आर्थिक सहयोग मिलने से उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिला और आज वह स्वयं आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ दूसरों को भी रोजगार देने में सक्षम हैं।वह कहती हैं कि “सीएम युवा उद्यमी योजना मेरे लिए आत्मनिर्भर बनने का माध्यम बनी। सरकार की इस योजना से मुझे अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिला। मैं इस योजना के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद करती हूं।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें