
जौनपुर। भारी बारिश के बीच शहाबडेपुर फीडर और जगदीशपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में करीब 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
लगातार बिजली न आने से जहां बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं आम नागरिकों को भी रोजमर्रा के कामकाज में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने के बावजूद 24 घंटे बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से समस्या को लेकर प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।बिजली गुल रहने से घरों में अंधेरा, मोबाइल चार्जिंग, पानी और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने बिजली विभाग के
अधिकारियों से जल्द से जल्द फाल्ट दूर कर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।स्थानीय नागरिकों का सवाल है कि आखिर 24 घंटे से बिजली बंद होने के बावजूद विभागीय टीम फील्ड में सक्रिय क्यों नहीं दिखाई दे रही है? अब देखना है कि बिजली विभाग कब तक आपूर्ति बहाल करता है

















