पेड़ गिरने से घायल कार सवार की वाराणसी में उपचार के दौरान मौत

जौनपुर गौराबादशाहपुर। भूईली गांव से पतहना जा रहे कार सवार दो लोग शनिवार को बनरहिया बाग के समोदीपुर गांव के पास पेड़ गिरने से घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल भूईली निवासी विपिन सिंह उर्फ मंटू की वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • बताया गया कि विपिन सिंह अपने साथी मनीष सिंह के साथ वेगनआर कार से जा रहे थे। बनरहिया बाग के समोदीपुर गांव के पास अचानक पेड़ कार के ऊपर गिर पड़ा।
  • पेड़ की डाल कार का शीशा तोड़ते हुए विपिन सिंह के सीने में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल…
  • चिकित्सकों ने विपिन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया।
  • उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं मनीष सिंह को मामूली चोटें आई हैं।

जौनपुर गौराबादशाहपुर। भूईली गांव से पतहना जा रहे कार सवार दो लोग शनिवार को बनरहिया बाग के समोदीपुर गांव के पास पेड़ गिरने से घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल भूईली निवासी विपिन सिंह उर्फ मंटू की वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया।

बताया गया कि विपिन सिंह अपने साथी मनीष सिंह के साथ वेगनआर कार से जा रहे थे। बनरहिया बाग के समोदीपुर गांव के पास अचानक पेड़ कार के ऊपर गिर पड़ा।

Advertisement

पेड़ की डाल कार का शीशा तोड़ते हुए विपिन सिंह के सीने में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल जौनपुर पहुंचाया।

चिकित्सकों ने विपिन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं मनीष सिंह को मामूली चोटें आई हैं।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें