
जौनपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से टीआई मनोज पांडे के नेतृत्व में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान वाहन चालकों को शराब का सेवन कर वाहन न चलाने की हिदायत दी गई। यातायात पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में वाहन चलाने से चालक का नियंत्रण प्रभावित होता है!
जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। खासकर सरकारी बसों और अन्य सार्वजनिक वाहनों के चालकों की लापरवाही से बड़ी दुर्घटना का खतरा रहता है।
टीआई मनोज पांडे ने वाहन चालकों से अपील की कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और अपनी तथा दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखें। यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है।

















