
लखनऊ। अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर बीसी सखियों ने लखनऊ स्थित इको गार्डन में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बीसी सखियों ने कार्य के दौरान आ रही समस्याओं को दूर करने और सम्मानजनक मानदेय दिए जाने की मांग उठाई।
इस दौरान जौनपुर जिला अध्यक्ष नेहा पटेल ने बीसी सखियों की मांगों से संबंधित उपमुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बीसी सखियों ने अपनी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए!
शीघ्र समाधान की मांग की।बीसी सखियों का कहना है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं!
लेकिन उन्हें अपने कार्य के अनुरूप मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद जताई।

















