जौनपुर अनियंत्रित होकर खड्ड में उतरी बस 22 यात्री थे सवार

चंदवक जौनपुर
थाना क्षेत्र के वाराणसी-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जौनपुर-आजमगढ़ बॉर्डर के पास कनौरा गांव स्थित पुलिया पर शनिवार रात हादसा हो गया। आजमगढ़ से चुनार जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया के नीचे खड्ड में जा गिरी। इसी दौरान एक कार भी अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। हादसे में बस और कार सवार लोगों को चोटें आईं।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • घटना की सूचना मिलते ही चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंग नगर चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर बस और कार में…
  • अनियंत्रित होकर खड्ड में उतरी बस, 22 यात्री थे सवार चंदवक क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया के पास हादसा, ग्रामीणों और पुलिस ने सभी यात्रियों को बाहर निकाला
  • कार में दो लोग सवार थे। आजमगढ़ से वाराणसी जा रही कार को आजमगढ़ के सिधारी निवासी दिनेश कुमार श्रीवास्तव चला रहे थे। कार अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे खड्ड में जा गिरी।
  • ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद कार का शीशा तोड़कर दोनों सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं पुलिया के दूसरी ओर रात करीब 11 बजे खड्ड में बस गिर गई।

संवाददाता अरविंद कुमार यादव

चंदवक जौनपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जौनपुर-आजमगढ़ बॉर्डर के पास कनौरा गांव स्थित पुलिया पर शनिवार रात हादसा हो गया। आजमगढ़ से चुनार जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया के नीचे खड्ड में जा गिरी। इसी दौरान एक कार भी अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। हादसे में बस और कार सवार लोगों को चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंग नगर चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल व ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

Advertisement

पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर बस और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे। आजमगढ़ से वाराणसी जा रही कार को आजमगढ़ के सिधारी निवासी दिनेश कुमार श्रीवास्तव चला रहे थे। कार अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे खड्ड में जा गिरी।

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद कार का शीशा तोड़कर दोनों सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला।वहीं पुलिया के दूसरी ओर रात करीब 11 बजे खड्ड में बस गिर गई। बस को मुकेश यादव चला रहे थे। बस में कुल 22 यात्री सवार थे, जो मीरजापुर जिले के चुनार स्थित अड़गड़ानंद महाराज के आश्रम जा रहे थे।

ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।हादसे में पांच यात्रियों के सिर, पैर और हाथ में चोटें आईं। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से चंदवक पुलिस ने लालगंज सीएचसी भेजा। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें