
जौनपुर, 30 सितम्बर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेन्स कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जुलाई से सितम्बर 2026 तक चल रहे संभव अभियान 6.0 की प्रगति की समीक्षा की गई।बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण, पोषण ट्रैकर, केंद्रों पर वितरित होने वाले खाद्यान्न, गृह भ्रमण, टीकाकरण, बच्चों के वजन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भवनों को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वहीं, पूर्व में निर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों में कायाकल्प के तहत आवश्यक मरम्मत कराने को भी कहा गया।सैम बच्चों के घर होगा नियमित गृह भ्रमणसंभव अभियान के तहत सीडीओ ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सैम (गंभीर कुपोषित) बच्चों के घर नियमित गृह भ्रमण करने के निर्देश दिए। आशा एवं एएनएम को ई-कवच पोर्टल पर सैम बच्चों के
फॉलोअप और अन्य सूचनाओं की फीडिंग शत-प्रतिशत अपडेट कराने को कहा गया। बाल विकास परियोजना अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को भी सैम बच्चों के घर जाकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए गए।मुंगराबादशाहपुर की खराब प्रगति पर नोटिससंभव अभियान में मुंगराबादशाहपुर विकासखंड की खराब प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को बाल विकास परियोजना अधिकारी
मुंगराबादशाहपुर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों के संदर्भन और भर्ती की समीक्षा करते हुए सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को चिन्हित सैम बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने और उनका नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा के दौरान निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा खराब प्रदर्शन वाले परियोजना अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में जिला विकास अधिकारी, नोडल अधिकारी एनआरसी, उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मौजूद रहे।

















