
जौनपुर, 30 सितंबर 2026। तहसील केराकत क्षेत्र में एनएच-233 के चौड़ीकरण से प्रभावित 20 ग्रामों के किसानों को प्रतिकर धनराशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने किसानों के साथ वार्ता की।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं और प्रतिकर भुगतान से जुड़े लंबित प्रकरणों की जानकारी ली।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।डीएम ने किसानों से अपील की कि वे अपना बैंक खाता विवरण, फोटो, शपथ पत्र सहित अन्य आवश्यक अभिलेख संबंधित कार्यालय में जल्द उपलब्ध करा दें, ताकि पात्र किसानों को प्रतिकर राशि का भुगतान शीघ्र किया जा सके।
जिलाधिकारी ने एनएच-233 के चौड़ीकरण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य का नियमित निरीक्षण करने, कार्य में तेजी लाने और निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रतिकर भुगतान से संबंधित लंबित मामलों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण किया जाए।
साथ ही चौड़ीकरण कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, उपजिलाधिकारी केराकत, एनएचएआई के परियोजना निदेशक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

















