
जौनपुर, 30 सितंबर 2026। कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में कथित अनियमितताओं, भ्रष्टाचार, पत्रकार उत्पीड़न और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों के विरोध में चल रहा सत्याग्रह बुधवार को 1878वें दिन भी जारी रहा।आंदोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त के नेतृत्व में यह सत्याग्रह 9 अगस्त 2021 से लगातार चल रहा है।
आंदोलनकारियों का आरोप है कि भूमि अधिग्रहण में अनियमितताएं हुई हैं और जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायतों का फर्जी तरीके से निस्तारण किया गया।यशवन्त कुमार गुप्त ने कहा कि आंदोलन से जुड़े प्रमुख जांच बिंदुओं को लगातार उठाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान और संबंधित मामलों में कार्रवाई होने तक सत्याग्रह जारी रहेगा।सत्याग्रह के दौरान सिरकोनी बाजार (इजरी) में हुई डकैती के अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी उठाई गई।
इस मौके पर उदय प्रताप सिंह, रामनगीना यादव, अमरेश कुमार पाण्डेय, प्रेम प्रकाश मिश्र, आदित्य नारायण शर्मा, नरेन्द्र गिरी, छेदीलाल साहू, बसन्त लाल मौर्य, उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विजय प्रताप सिंह, सजन यादव, डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह, विजय प्रकाश मिश्र, मेवालाल यादव समेत दर्जनों समर्थक मौजूद रहे और आंदोलन को समर्थन दिया।

















