
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की अति आवश्यक बैठक तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज, जौनपुर में आयोजित की गई। बैठक में डॉ. अखिलेंद्र कुमार त्रिपाठी को वाराणसी शिक्षक खंड से विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए संगठन का सर्वसम्मति से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया।
बैठक में प्रांतीय संरक्षक रमेश सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह, प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, वाराणसी मंडल अध्यक्ष सरोज सिंह, जिलाध्यक्ष जौनपुर तेरस यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल सिंह और जिला मंत्री ठाकुर प्रसाद तिवारी सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान संगठन के कोषाध्यक्ष हसन सईद, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, बद्रीनाथ सिंह, समर बहादुर सिंह, दया शंकर यादव, बबलू सिंह, इंद्रपाल सिंह, पारसनाथ सिंह, मोहम्मद अब्बास, ओमप्रकाश सिंह, बृजेश कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। वाराणसी शिक्षक खंड के विभिन्न जनपदों से आए शिक्षक प्रतिनिधियों ने भी बैठक में सहभागिता की।बैठक को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए आगामी चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर चर्चा की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि डॉ. अखिलेंद्र त्रिपाठी 5 अक्टूबर को वाराणसी में नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन में जौनपुर सहित वाराणसी शिक्षक खंड के आठों जनपदों से बड़ी संख्या में शिक्षक साथी शामिल होंगे।बताया गया कि डॉ. अखिलेंद्र कुमार त्रिपाठी वर्तमान में प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय कोषाध्यक्ष हैं। इससे पूर्व वह संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष तथा राजकीय शिक्षक संघ में प्रांतीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने पर डॉ. अखिलेंद्र त्रिपाठी ने संगठन के नेतृत्व और सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।बैठक की जानकारी संगठन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी।

















