
जौनपुर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के दानापुर गांव में गुरुवार दोपहर बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिजन और ग्रामीण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज लेकर पहुंचे!
जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।दानापुर गांव निवासी हरिराम यादव (65) पुत्र रामदेव यादव गुरुवार दोपहर किसी काम से गांव में ही जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में टूटकर गिरे बिजली के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलने पर शाहगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।हादसे के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने टूटे बिजली तारों की समय से मरम्मत और ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।

















