तहसील दिवस में एसडीएम से अवैध निर्माण रुकवाने की मांग

जौनपुर। तहसील दिवस पर मोहल्ला टीबी हॉस्पिटल रोड निवासी दिलीप कुमार गुप्ता पुत्र कन्हैया लाल गुप्ता ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर जमीन व मकान से संबंधित विवाद में हो रहे कथित अवैध निर्माण को तत्काल रुकवाने की मांग की है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दिलीप कुमार गुप्ता के अनुसार उनकी माता पार्वती देवी ने वर्ष 2012 में इसराजी देवी पत्नी स्वर्गीय बैजनाथ से रजिस्ट्री के माध्यम से जमीन व मकान खरीदा था।
  • आरोप है कि बाद में इसराजी देवी की बहू लीलावती देवी ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर उक्त संपत्ति को अभिमन्यु सिंह
  • शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद उन्हें कब्जे से बेदखल कर दबंगई के बल पर संपत्ति पर कब्जा कर लिया गया।
  • शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर विपक्षियों द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

जौनपुर। तहसील दिवस पर मोहल्ला टीबी हॉस्पिटल रोड निवासी दिलीप कुमार गुप्ता पुत्र कन्हैया लाल गुप्ता ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर जमीन व मकान से संबंधित विवाद में हो रहे कथित अवैध निर्माण को तत्काल रुकवाने की मांग की है।

दिलीप कुमार गुप्ता के अनुसार उनकी माता पार्वती देवी ने वर्ष 2012 में इसराजी देवी पत्नी स्वर्गीय बैजनाथ से रजिस्ट्री के माध्यम से जमीन व मकान खरीदा था।

Advertisement

आरोप है कि बाद में इसराजी देवी की बहू लीलावती देवी ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर उक्त संपत्ति को अभिमन्यु सिंह व उनकी पत्नी सिवानी सिंह के नाम बेच दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद उन्हें कब्जे से बेदखल कर दबंगई के बल पर संपत्ति पर कब्जा कर लिया गया।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि !

विरोध करने पर विपक्षियों द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले को लेकर दीवानी न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन बताया गया है। आरोप है कि मुकदमे के दौरान विपक्षी द्वारा विवादित संपत्ति पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि स्थानीय थाना लाइन बाजार को भी मामले की सूचना दी गई, लेकिन निर्माण कार्य नहीं रुका। उन्होंने एसडीएम से मौके पर तत्काल निर्माण कार्य रुकवाने, कथित फर्जी बैनामे की गंभीरता से जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई और मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें