जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में धांधली का आरोप जौनपुर के खिलाड़ी ने खेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर जफराबाद प्रयागराज में हुए जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट के परिणाम पर सवाल, खिलाड़ी ने खेल मंत्री को ज्ञापन देकर की जांच की मांग।
सीबीएसई बोर्ड द्वारा विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, प्रयागराज में आयोजित जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगा है। डॉ. रिजवी लर्नर्स एकेडमी, जौनपुर के छात्र यूसुफ फराज खान ने इस संबंध में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव को रविवार को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जफराबाद थाना क्षेत्र के नगर पंचायत जफराबाद के ताड़तला मोहल्ला निवासी खिलाड़ी यूसुफ फराज खान पुत्र डॉ. सरफराज खान द्वारा 4 अक्टूबर
  • प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि टूर्नामेंट में विभिन्न स्कूलों से लगभग 2000 बच्चों ने प्रतिभाग किया था।
  • चयनित 72 खिलाड़ियों की जो दूसरी परिणाम शीट जारी हुई, उसमें सीरियल नंबर 630, 743, 746, 1033, 1037, 1263 और 1451 ऐसे खिलाड़ियों को सीधे शामिल कर दिया गया,
  • यूसुफ फराज खान ने खेल मंत्री को ज्ञापन देते हुए यह मांग की है कि पूरे प्रकरण की जांच कराकर प्रतिभावान खिलाड़ियों के साथ न्याय किया जाए।

जौनपुर जफराबाद प्रयागराज में हुए जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट के परिणाम पर सवाल, खिलाड़ी ने खेल मंत्री को ज्ञापन देकर की जांच की मांग।सीबीएसई बोर्ड द्वारा विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, प्रयागराज में आयोजित जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगा है।

डॉ. रिजवी लर्नर्स एकेडमी, जौनपुर के छात्र यूसुफ फराज खान ने इस संबंध में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव को रविवार को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।जनपद के जफराबाद थाना क्षेत्र के नगर पंचायत जफराबाद के ताड़तला मोहल्ला निवासी खिलाड़ी यूसुफ फराज खान पुत्र डॉ. सरफराज खान द्वारा 4 अक्टूबर, रविवार प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि टूर्नामेंट में विभिन्न स्कूलों से लगभग 2000 बच्चों ने प्रतिभाग किया था।

Advertisement

वह स्वयं अपनी एकेडमी के 5 बच्चों के साथ प्रतियोगिता में शामिल हुए थे।आरोप है कि प्रतियोगिता के बाद चयनित 72 खिलाड़ियों की जो दूसरी परिणाम शीट जारी हुई, उसमें सीरियल नंबर 630, 743, 746, 1033, 1037, 1263 और 1451 ऐसे खिलाड़ियों को सीधे शामिल कर दिया गया, जिनका नाम प्रथम प्रतिभागी सूची में शामिल ही नहीं था।

ज्ञापन में पीड़ित खिलाड़ी यूसुफ फराज ने इस पूरे प्रकरण में डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स मनजीत सिंह, ऑब्जर्वर अमरजीत और विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के मैनेजर अभिषेक तिवारी पर मनमानी और साजिश का आरोप लगाया है।यूसुफ फराज खान ने खेल मंत्री को ज्ञापन देते हुए यह मांग की है कि पूरे प्रकरण की जांच कराकर प्रतिभावान खिलाड़ियों के साथ न्याय किया जाए।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें