रुपया दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार

जौनपुर। बरसठी पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपया दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले संगठित गैंग के एक कथित सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से नोट के आकार के कागज पर लिपटी तीव्र विस्फोटक सामग्री, आरबीआई के लोगो व 500 रुपये के नोट से मिलता-जुलता कागज, चार पहिया वाहन, एंड्राइड मोबाइल फोन तथा 2230 रुपये नकद बरामद किए हैं।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन समग्र अभियान चलाया जा रहा है।
  • पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी के पर्यवेक्षण में बरसठी प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम 3 अक्टूबर की रात चेकिंग अभियान चला रही थी।
  • पुलिस टीम ने एक तिराहे के पास संदिग्ध चार पहिया वाहन संख्या UP66AF5157 को रोककर उसमें सवार लोगों की जांच की।
  • वाहन चालक ने अपना नाम सचिन उपाध्याय पुत्र गुलाब शंकर उपाध्याय, निवासी ग्राम अबरना, थाना सुरियावां, जनपद भदोही, उम्र करीब 33 वर्ष बताया।

दीपक शुक्ला की खास रिपोर्ट

जौनपुर। बरसठी पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपया दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले संगठित गैंग के एक कथित सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से नोट के आकार के कागज पर लिपटी तीव्र विस्फोटक सामग्री, आरबीआई के लोगो व 500 रुपये के नोट से मिलता-जुलता कागज, चार पहिया वाहन, एंड्राइड मोबाइल फोन तथा 2230 रुपये नकद बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन समग्र अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी के पर्यवेक्षण में बरसठी प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम 3 अक्टूबर की रात चेकिंग अभियान चला रही थी।चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक तिराहे के पास संदिग्ध चार पहिया वाहन संख्या UP66AF5157 को रोककर उसमें सवार लोगों की जांच की। वाहन चालक ने अपना नाम सचिन उपाध्याय पुत्र गुलाब शंकर उपाध्याय, निवासी ग्राम अबरना, थाना सुरियावां, जनपद भदोही, उम्र करीब 33 वर्ष बताया।

तलाशी के दौरान पुलिस को उसके कब्जे से नोट के आकार के कागज पर लिपटी तीव्र विस्फोटक सामग्री के करीब 22 पैकेट/टुकड़े, आरबीआई के लोगो एवं 500 रुपये के नोट से मिलता-जुलता रंगीन कटिंग कागज, मोबाइल फोन तथा 2230 रुपये नकद बरामद हुए।पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को रुपये दोगुना करने का झांसा देता था। लोगों का विश्वास जीतने के लिए आरबीआई का लोगो और 500 रुपये के नोट से मिलता-जुलता कागज दिखाया जाता था। इसके बाद उन्हें कथित रूप से विशेष प्रक्रिया के माध्यम से रुपये दोगुने करने का भरोसा दिलाकर उनसे रकम हासिल की जाती थी।पुलिस के मुताबिक गैंग द्वारा इस्तेमाल की जा रही विस्फोटक सामग्री का प्रयोग लोगों में भय पैदा करने तथा अपराध के साक्ष्य नष्ट करने के लिए किया जाता था। बरामद सामग्री की जांच एवं मामले की विवेचना पुलिस द्वारा की जा रही है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध थाना बरसठी में मु0अ0सं0 377/2026, धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2) बीएनएस तथा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय जौनपुर के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया।आरोपी का आपराधिक इतिहासपुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सचिन उपाध्याय के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2016 में भदोही और सुरियावां थानों में चोरी, बरामदगी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट तथा उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है।यह हुई बरामदगी22 अदद नोट के आकार के कागज पर लिपटी तीव्र विस्फोटक सामग्रीआरबीआई के लोगो एवं 500 रुपये के नोट से मिलता-जुलता कटिंग कागजचार पहिया वाहन संख्या UP66AF5157एक रेडमी एंड्राइड मोबाइल फोन2230 रुपये नकदगिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमप्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक अनिल यादव, हेड कांस्टेबल उमाशंकर सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार पटेल, रिजर्व आरक्षी बालकृष्ण तिवारी, अंकित कुमार पाल, अजय कुमार तथा योगेश कुमार गौतम शामिल रहे।बरसठी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में रुपये दोगुना करने के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और ठगी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें