जौनपुर साइबर सुरक्षा प्रोजेक्ट में अभिलाषा की टीम प्रथम

खेतासराय(जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय और आईईईई की ओर से आयोजित छह दिवसीय सिक्योर एप्लीकेशन डेवलपमेंट कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। इसमें पोरई खुर्द निवासी कुंवर भानु प्रताप सिंह की पुत्री अभिलाषा सिंह की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सुरक्षित एप्लीकेशन से जुड़े प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • समापन समारोह में कुलपति प्रो. आरके सिंह ने कहा कि डिजिटल सेवाओं के विस्तार के साथ साइबर सुरक्षा की जरूरत बढ़ी है। इस क्षेत्र में डीआरडीओ, इसरो, सीईआरटी
  • सीईआरटी-इन, बैंकिंग और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। विशेषज्ञ डॉ. अनुप गिरधर ने प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया। अभिलाषा सिंह, यासिर
  • टीम प्रथम, प्रेरणा और प्राची की टीम द्वितीय तथा इप्सिता और आंचल की टीम तृतीय रही। विजेताओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया
  • पुविवि में छह दिवसीय कार्यशाला का समापन, 90 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया प्रशिक्षण

खेतासराय(जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय और आईईईई की ओर से आयोजित छह दिवसीय सिक्योर एप्लीकेशन डेवलपमेंट कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। इसमें पोरई खुर्द निवासी कुंवर भानु प्रताप सिंह की पुत्री अभिलाषा सिंह की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सुरक्षित एप्लीकेशन से जुड़े प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।समापन समारोह में कुलपति प्रो. आरके सिंह ने कहा कि डिजिटल सेवाओं के विस्तार के साथ साइबर सुरक्षा की जरूरत बढ़ी है।

Advertisement

इस क्षेत्र में डीआरडीओ, इसरो, सीईआरटी-इन, बैंकिंग और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं।विशेषज्ञ डॉ. अनुप गिरधर ने प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया। अभिलाषा सिंह, यासिर और तनु की टीम प्रथम, प्रेरणा और प्राची की टीम द्वितीय तथा इप्सिता और आंचल की टीम तृतीय रही।

विजेताओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल ने बताया कि कार्यशाला में 90 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण पूरा किया। संयोजन डॉ. दिव्येंदु कुमार मिश्रा ने किया। इस मौके पर आईईईई ब्रांच चेयर सृजन श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें