
जौनपुर। माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती इंटर कॉलेज टांडा, जनपद चंदौली में किया गया। प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के विभिन्न जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग में सहकारी इंटर कॉलेज मिहरावां, जौनपुर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाराणसी की टीम को कड़े मुकाबले में पराजित कर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता का खिताब हासिल किया।
इससे पूर्व जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता बसंत विद्यापीठ इंटर कॉलेज ककोहिया, जौनपुर में आयोजित हुई थी। इसमें सहकारी इंटर कॉलेज मिहरावां के अंडर-19 बालक वर्ग के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की थी।विद्यालय के लिए एक और बड़ी उपलब्धि यह रही कि पांच बालिकाओं और दो बालकों का प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता!
के लिए चयन हुआ है। प्रदेशीय टीम में चयनित बालिकाओं में खुशी, छोटी, निशु, नीतू, सेजल और कनक के नाम शामिल हैं, जबकि बालक वर्ग में प्रियांशु और अंश का चयन हुआ है।छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक राजीव कुमार सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. रामदत्त सिंह !
तथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षक को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक है।

















