मुंबई से सकुशल बरामद हुआ जौनपुर का 10 वर्षीय अपहृत बालक आरोपी गिरफ्तार

रामपुर।जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र से अपहृत 10 वर्षीय बालक को पुलिस ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी अरबाज पुत्र स्वर्गीय इलियास, निवासी गोपालापुर, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम आरोपी और बालक को लेकर 11 अक्टूबर को रामपुर थाने पहुंची, जहां मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बालक की सकुशल बरामदगी से परिजनों में खुशी का माहौल है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रामपुर पुलिस ने मुंबई में लोकेशन ट्रेस कर दबोचा आरोपी, न्यायालय से मिला 96 घंटे का ट्रांजिट रिमांड
  • पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे बालक स्कूल जा रहा था। इसी दौरान आरोपी अरबाज ने अपने अन्य साथियों के साथ कथित तौर पर बालक को
  • पकड़कर उसका मुंह ढक दिया और मोटरसाइकिल से लेकर फरार हो गया। इसके बाद बालक को लेकर मुंबई चले जाने की बात सामने आई।
  • घटना के संबंध में थाना रामपुर में मु0अ0सं0 194/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140(2), 115(2), 352, 351(3) और 3(5) में मुकदमा दर्ज किया गया था।

रामपुर।जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र से अपहृत 10 वर्षीय बालक को पुलिस ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी अरबाज पुत्र स्वर्गीय इलियास, निवासी गोपालापुर, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम आरोपी और बालक को लेकर 11 अक्टूबर को रामपुर थाने पहुंची, जहां मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बालक की सकुशल बरामदगी से परिजनों में खुशी का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे बालक स्कूल जा रहा था। इसी दौरान आरोपी अरबाज ने अपने अन्य साथियों के साथ कथित तौर पर बालक को पकड़कर उसका मुंह ढक दिया और मोटरसाइकिल से लेकर फरार हो गया। इसके बाद बालक को लेकर मुंबई चले जाने की बात सामने आई।घटना के संबंध में थाना रामपुर में मु0अ0सं0 194/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140(2), 115(2), 352, 351(3) और 3(5) में मुकदमा दर्ज किया गया था। अपहृत बालक की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की गई।

Advertisement

मोबाइल लोकेशन के आधार पर मुंबई में कार्रवाईपुलिस टीम मुंबई पहुंची और नवी मुंबई के एपीएमसी थाने में नियमानुसार आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस का सहयोग प्राप्त किया। इसके बाद आरोपी की मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए टीम तुर्भे के सेक्टर नंबर 24 पहुंची। पुलिस के मुताबिक, वहां आरोपी बालक के साथ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने बालक को छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।पुलिस ने आरोपी को 10 अक्टूबर 2026 की रात करीब 12:15 बजे हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे नवी मुंबई स्थित पांचवें न्यायिक मजिस्ट्रेट, सीबीडी बेलापुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से 96 घंटे का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त हुआ।

इसके बाद पुलिस टीम बालक और आरोपी को लेकर जौनपुर लौट आई।आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया सामनेपुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध रामपुर थाने में पहले भी मुकदमा दर्ज है। उसके आपराधिक इतिहास में मुकदमा संख्या 73/25 शामिल है, जिसमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी दर्ज हैं। वहीं, वर्तमान मामला मुकदमा संख्या 194/26 के रूप में दर्ज है।इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिकाबालक की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में रामपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार, सुजानगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामाश्रय कुशवाहा, हेड कांस्टेबल अनुरुद्ध प्रसाद, कांस्टेबल सुरेश यादव तथा एसओजी टीम के कांस्टेबल अमित सिंह शामिल रहे।पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बालक के सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें