
खेतासराय(जौनपुर)। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सिधाई के अक्खनसराय में दुर्गा पूजा पंडाल के शुभारंभ के साथ धार्मिक उत्सव का आगाज हुआ। पंडाल में माता रानी की आराधना को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धा और भक्ति के माहौल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
पंडाल के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में नवरात्र की रौनक बढ़ गई।पूर्व प्रधान रेनू सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने मंगलाचरण कर उत्सव की शुरुआत की। इसके बाद भक्तों ने माता रानी के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा मंगलमय जीवन की कामना की।
धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। श्रद्धालुओं की आस्था और सामूहिक सहभागिता से आयोजन का माहौल भक्तिमय बना रहा।नवरात्र में दुर्गा पूजा पंडाल धार्मिक आस्था के साथ ही ग्रामीणों के सामूहिक मेल-मिलाप का भी केंद्र बनते हैं।
अक्खनसराय में पंडाल के शुभारंभ को लेकर लोगों में उत्साह रहा। इस दौरान पवन अग्रहरि, मोहित प्रजापति, संदीप अग्रहरि, संकित सिंह एडवोकेट, अंकित सिंह एडवोकेट, रोहित और शुभम सिंह इंजीनियर समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी व श्रद्धालु मौजूद रहे।

















