हाइवे पर शराब की दुकान के पास हुए विवाद में घायल शफीक की हालात नाज़ुक

शाहगंज(जौनपुर)
कोतवाली क्षेत्र के मिलतनगर में नेशनल हाईवे के किनारे आबादी के बीच चल रही शराब की दुकान के पास बीते शुक्रवार को मारपीट का मामला सामने आया था,आरोप है कि शराब की दुकान के पीछे शफीक के घर के पास शराबी शराब पी रहे कुछ शराबियों ने पहले तो शफीक की पत्नी के साथ छींटाकशी की और फिर शफीक को मार पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया,इस बीच शफीक के भाई और भतीजे मौके पर पहुंचे शफीक की गंभीर हालत को देख आवेश में आकर शराब की दुकान पर पत्थर फेंके गए।
आरोप ये भी है कि शराब की दुकान के मालिक और सेल्समैन ने इसके बाद एक बार फिर शफीक और उनके भाई भतीजे की पिटाई की वहीं मामला जब थाने पहुंचा तो पुलिस ने एकतरफा कार्यवाही करते हुए शफीक के भाई भतीजे समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और शफीक के भाई रईस और भतीजे फरहान को जेल भेज दिया है,जबकि शफीक अभी तक अस्पताल में ज़िन्दगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है,सोमवार को जिला अस्पताल में इलाज करवा रहे शफीक की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जबकि इस पूरे मामले को लेकर अब शाहगंज पुलिस पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं,शफीक के सर में 12 टाँके लगने के बावजूद पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा
  • पीड़ित के भाई ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, एसपी के निर्देश पर कोतवाली शाहगंज में चार नामजद सहित 12 के खिलाफ केस
  • हाइवे पर शराब की दुकान के पास हुए विवाद में घायल शफीक की हालात नाज़ुक बीएचयू में लड़ रहा है जीवन से जंग
  • शाहगंज पुलिस पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं,शफीक के सर में 12 टाँके लगने के बावजूद पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया,परिजनों का आरोप है कि उन्हें कोतवाली से…

शाहगंज(जौनपुर) कोतवाली क्षेत्र के मिलतनगर में नेशनल हाईवे के किनारे आबादी के बीच चल रही शराब की दुकान के पास बीते शुक्रवार को मारपीट का मामला सामने आया था,आरोप है कि शराब की दुकान के पीछे शफीक के घर के पास शराबी शराब पी रहे कुछ शराबियों ने पहले तो शफीक की पत्नी के साथ छींटाकशी की और फिर शफीक को मार पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया,इस बीच शफीक के भाई और भतीजे मौके पर पहुंचे शफीक की गंभीर हालत को देख आवेश में आकर शराब की दुकान पर पत्थर फेंके गए।

आरोप ये भी है कि शराब की दुकान के मालिक और सेल्समैन ने इसके बाद एक बार फिर शफीक और उनके भाई भतीजे की पिटाई की वहीं मामला जब थाने पहुंचा तो पुलिस ने एकतरफा कार्यवाही करते हुए शफीक के भाई भतीजे समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और शफीक के भाई रईस और भतीजे फरहान को जेल भेज दिया है,जबकि शफीक अभी तक अस्पताल में ज़िन्दगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है,सोमवार को जिला अस्पताल में इलाज करवा रहे शफीक की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया।

Advertisement

जबकि इस पूरे मामले को लेकर अब शाहगंज पुलिस पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं,शफीक के सर में 12 टाँके लगने के बावजूद पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया,परिजनों का आरोप है कि उन्हें कोतवाली से भगा दिया गया जिसके बाद सोमवार को परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्यवाही की गुहार लगाई है।*पुलिस कप्तान के निर्देश पर चार नामजद और 12 अज्ञात पर केस दर्ज*घायल शफीक के भाई मो. शरीफ ने एकतरफा कार्यवाई का आरोप लगाते हुए सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।जिसपर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए कोतवाली शाहगंज को मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए।जिसपर कोतवाली पुलिस ने बृजेश कुमार सिंह पुत्र नरसिंह निवासी शेरजांहपुर थाना पवई,अभिषेक अग्रहरि पुत्र राजकपूर अग्रहरि, निवासी पुराना चौक थाना शाहगंज, आलोक सिंह पुत्र सतीश सिंह निवासी चूड़ी मुहल्ला थाना शाहगंज एवं दिलीप जायसवाल पुत्र अज्ञात सहित 12 अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गयी है।

मामले ने लिया राजनैतिक रूप वही अब यह मामला राजनैतिक रूप लेता जा रहा है।जहां स्थानीय निवासियों ने शराब के ठेके को हटाने की मांग की है।वही समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अरशद खान ने शोसल मीडिया पर उक्त शराब के कम्पोजिट दुकान को न हटाने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दे डाली है।उन्होंने कहा की घनी आबादी और आवासीय क्षेत्र,मस्जिद और स्कूली छात्र छात्राओं की सुरक्षा का हवाला देकर डीएम और एसपी से ध्यान आकृष्ट करने और दुकान को हटाने की मांग की है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें