नगर पंचायत रामपुर में बजरंग बाल दुर्गा पूजा समिति का भव्य उद्घाटन

रामपुर, जौनपुर। नगर पंचायत रामपुर में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच बजरंग बाल दुर्गा पूजा समिति का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के समक्ष माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पूजा स्थल पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • नगर पंचायत रामपुर में बजरंग बाल दुर्गा पूजा समिति का भव्य उद्घाटन कर, चेयरमैन विनोद कुमार जायसवाल ने की पूजा-अर्चना
  • मां दुर्गा की आराधना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आयोजन में नगर के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।
  • इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुधांशु विश्वकर्मा, लालचन्द्र यादव, आशुतोष दुबे, रवि, संतोष विश्वकर्मा, अमित सोनी, मंगरू विश्वकर्मा और सोनू यादव नरेश
  • धार्मिक आयोजनों के माध्यम से नगर में आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने

संवाददाता दीपक शुक्ला

रामपुर, जौनपुर। नगर पंचायत रामपुर में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच बजरंग बाल दुर्गा पूजा समिति का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के समक्ष माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पूजा स्थल पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

Advertisement

मां दुर्गा की आराधना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आयोजन में नगर के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुधांशु विश्वकर्मा, लालचन्द्र यादव, आशुतोष दुबे, रवि, संतोष विश्वकर्मा, अमित सोनी, मंगरू विश्वकर्मा और सोनू यादव नरेश यादव,सहित नगर के अनेक गणमान्य एवं संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने आयोजन को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

धार्मिक आयोजनों के माध्यम से नगर में आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें