ग्राम प्रधान ने चार लोगों पर धमकी देने का लगाया आरोप एसपी से कार्रवाई की मांग

जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के शिवरामपुर कला (नुआंव) गांव के ग्राम प्रधान दलीप कुमार ने चार लोगों पर कथित तौर पर धमकी देने और पूर्व में दर्ज मुकदमों को वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक, घटना 8 अक्टूबर 2026 की रात करीब आठ बजे की बताई गई है। दलीप कुमार का कहना है कि वह ग्राम पंचायत भवन
  • क्षतिग्रस्त दीवार देखने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बगीचे के पास मनीष सिंह, सतीश सिंह, अजीत सिंह और संतोष सिंह उर्फ बिल्लू ने उन्हें रोक लिया।
  • प्रार्थी का आरोप है कि उक्त लोगों ने एससी-एसटी एक्ट, जंगल खाते और धारा 67 से संबंधित मामलों को वापस लेने के लिए कहा।
  • दलीप कुमार ने प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि इससे पहले भी उन्हें कथित रूप से डराया-धमकाया गया था। इस संबंध में थाना केराकत और पूर्व पुलिस अधीक्षक

जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के शिवरामपुर कला (नुआंव) गांव के ग्राम प्रधान दलीप कुमार ने चार लोगों पर कथित तौर पर धमकी देने और पूर्व में दर्ज मुकदमों को वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक, घटना 8 अक्टूबर 2026 की रात करीब आठ बजे की बताई गई है। दलीप कुमार का कहना है कि वह ग्राम पंचायत भवन की क्षतिग्रस्त दीवार देखने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बगीचे के पास मनीष सिंह, सतीश सिंह, अजीत सिंह और संतोष सिंह उर्फ बिल्लू ने उन्हें रोक लिया।

Advertisement

प्रार्थी का आरोप है कि उक्त लोगों ने एससी-एसटी एक्ट, जंगल खाते और धारा 67 से संबंधित मामलों को वापस लेने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर कथित तौर पर जान से मारने, गांव में नहीं रहने देने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।दलीप कुमार ने प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि इससे पहले भी उन्हें कथित रूप से डराया-धमकाया गया था।

इस संबंध में थाना केराकत और पूर्व पुलिस अधीक्षक को सूचना देने की बात कही गई है। उनका कहना है कि इस घटना से वह और उनका परिवार भयभीत हैं।प्रार्थी के अनुसार, उन्होंने 8 अक्टूबर को थाना केराकत में भी लिखित शिकायत दी थी, लेकिन उनके मुताबिक अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें