
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा जिला कार्यालय, सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन, महान वैज्ञानिक एवं दार्शनिक, भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साहब की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई।कार्यक्रम में उपस्थित पार्टीजनों ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
तत्पश्चात गोष्ठी आयोजित कर उनके आदर्शों एवं विचारों पर चलने का संकल्प दोहराया गया।गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री श्याम बहादुर पाल ने की तथा संचालन जिला महासचिव श्री आरिफ हबीब ने किया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साहब का जीवन सादगी, संघर्ष, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है।
साधारण परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने वाले डॉ. कलाम ने अपनी प्रतिभा और समर्पण से भारत को रक्षा एवं अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई। उन्हें ‘मिसाइल मैन’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने सदैव युवाओं को बड़े सपने देखने, ज्ञान अर्जित करने और देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, शिक्षा और मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हम एक शिक्षित, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से संपन्न और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं।गोष्ठी में वरिष्ठ नेता रुखसार अहमद, उषा जायसवाल, अशोक यादव, नायक अलमास अहमद सिद्दीकी, अजहर रहमान आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र सदर महासचिव कमाल आज़मी, नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी, सभासद शाहनवाज अहमद, लक्ष्मीकांत यादव, धीरज, बिना, लालमणि यादव, आलोक कुमार यादव, राजवीर यादव, निजामुद्दीन, मोनू सोनकर सहित अन्य पदाधिकारी एवं पार्टीजन उपस्थित रहे।

















