
जौनपुर जफराबाद थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने पति पत्नी को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जफराबाद थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव के लल्लन ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर देकर अवगत कराया कि 16 अक्टूबर, शुक्रवार शाम 4 बजे जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही उमाशंकर, निलेश, पवन सभी मिलकर बिना किसी बात के गाली- गलौज देने लगे।
आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने लल्लन और उसकी पत्नी सरिता को लाठी डंडे से मारपीट दिए।
जिससे लल्लन (50) और उनकी पत्नी सरिता (47) घायल हो गए।लल्लन ने देर रात थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी पवन, उमाशंकर, नीलेश समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

















