पैक्स कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान की मांग जल्द समाधान न होने पर आंदोलन

जौनपुर। प्रदेश की बी-पैक्स (सहकारी समितियों) में कार्यरत कैडर सचिवों, प्रभारी/नॉन कैडर सचिवों, आकिकों, लिपिकों, विक्रेताओं, सहयोगियों एवं चौकीदारों की वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कर्मचारियों ने लंबित वेतन का भुगतान कराने और वेतन संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • कर्मचारियों की ओर से बताया गया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा पूर्व में आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता, उत्तर प्रदेश को मांग-पत्र भेजकर बी-पैक्स
  • कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की गई थी। इस संबंध में 21 सितंबर और 5 अक्टूबर 2026 को आयोजित बैठकों
  • कर्मचारियों का कहना है कि 5 अक्टूबर को हुई बैठक में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 6 अक्टूबर तक
  • इसके विरोध में 7 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के विभिन्न स्थानों से कर्मचारी आयुक्त एवं निबंधक कार्यालय, लखनऊ पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

जौनपुर। प्रदेश की बी-पैक्स (सहकारी समितियों) में कार्यरत कैडर सचिवों, प्रभारी/नॉन कैडर सचिवों, आकिकों, लिपिकों, विक्रेताओं, सहयोगियों एवं चौकीदारों की वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कर्मचारियों ने लंबित वेतन का भुगतान कराने और वेतन संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की है।

कर्मचारियों की ओर से बताया गया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा पूर्व में आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता, उत्तर प्रदेश को मांग-पत्र भेजकर बी-पैक्स समितियों में कार्यरत कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की गई थी। इस संबंध में 21 सितंबर और 5 अक्टूबर 2026 को आयोजित बैठकों में भी कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ।

Advertisement

कर्मचारियों का कहना है कि 5 अक्टूबर को हुई बैठक में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 6 अक्टूबर तक इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ गया।इसके विरोध में 7 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के विभिन्न स्थानों से कर्मचारी आयुक्त एवं निबंधक कार्यालय, लखनऊ पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

कर्मचारियों के अनुसार, ज्ञापन आयुक्त एवं निबंधक के प्रतिनिधियों ने प्राप्त किया तथा मामले में कार्रवाई के लिए एक सप्ताह का समय मांगा।कर्मचारियों ने शासन एवं सहकारिता विभाग से मांग की है कि लंबित वेतन का भुगतान शीघ्र कराया जाए तथा बी-पैक्स समितियों में कार्यरत कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आगे आंदोलनात्मक कदम उठाने पर विचार करेंगे।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें