
जिला संवाददाता विवेक सिंह

जौनपुर। विकासखंड सरकोनी में ब्लॉक प्रमुख वंशराज सिंह की अध्यक्षता में स्नातक मतदाता बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले स्नातक चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से श्री केदारनाथ सिंह के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने तथा क्षेत्र के स्नातक मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने पर जोर दिया गया।

कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों से अपील की गई कि अधिक से अधिक मतदाता विकासखंड पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
बैठक में संजय सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, जगत नारायण सिंह, संजय सिंह प्रधान, चंद्र प्रकाश चौबे, राजेश सिंह, अमूल सिंह, शुभम सिंह, ललित श्रीवास्तव, विंध्याचल शुक्ला, विशाल मिश्रा!
, मुन्ना सिंह, सुधांशु सिंह, शैलेंद्र सिंह, शशिकांत पाठक, पप्पू प्रधान, अजय प्रधान इजरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। रमेश चंद जायसवाल समेत अन्य लोगों ने भी बैठक में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

















