खेतासराय में बेखौफ हमलावर दिन के उजाले में अज्ञात बदमाशों ने युवक को घेर कर किया लहूलुहान

खेतासराय(जौनपुर)। क्षेत्र में राहगीरों पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। कभी ग्राम प्रधान तो कभी व्यापारी को निशाना बनाए जाने के बाद अब नहर मार्ग पर दिन के उजाले में एक युवक के साथ मारपीट कर लहूलुहान करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो बाइकों से पहुंचे चार युवकों ने रास्ता रोककर लाठी-डंडों और पंच से उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। लगातार सामने आ रही घटनाओं से सुनसान रास्तों पर आवाजाही करने वालों की चिंता बढ़ गई है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • क्षेत्र के कोतवालिया कलापुर गांव निवासी सलीम पुत्र चुन्नू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे उसका भाई मुस्तकीम गुरैनी से घर लौट रहा था।
  • नहर मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों से पहुंचे चार युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों और हाथ में पहने पंच से हमला कर दिया।
  • मारपीट में मुस्तकीम घायल हो गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए।
  • 30 सितंबर को जूता व्यवसायी नितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू पर खुदौली वन विहार के पास हमला किया गया था। कुछ पुरानी घटनाओं में नकाबपोश हमलावरों की बात भी सामने आई थी।

खेतासराय(जौनपुर)। क्षेत्र में राहगीरों पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। कभी ग्राम प्रधान तो कभी व्यापारी को निशाना बनाए जाने के बाद अब नहर मार्ग पर दिन के उजाले में एक युवक के साथ मारपीट कर लहूलुहान करने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि दो बाइकों से पहुंचे चार युवकों ने रास्ता रोककर लाठी-डंडों और पंच से उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। लगातार सामने आ रही घटनाओं से सुनसान रास्तों पर आवाजाही करने वालों की चिंता बढ़ गई है।

Advertisement

क्षेत्र के कोतवालिया कलापुर गांव निवासी सलीम पुत्र चुन्नू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे उसका भाई मुस्तकीम गुरैनी से घर लौट रहा था। नहर मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों से पहुंचे चार युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों और हाथ में पहने पंच से हमला कर दिया। मारपीट में मुस्तकीम घायल हो गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए।

क्षेत्र में पिछले एक महीने के दौरान रुधौली के ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता, मिल संचालक विनोद विश्वकर्मा, उदयराज प्रजापति और विजय बहादुर यादव के साथ हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीते 30 सितंबर को जूता व्यवसायी नितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू पर खुदौली वन विहार के पास हमला किया गया था। कुछ पुरानी घटनाओं में नकाबपोश हमलावरों की बात भी सामने आई थी। हालांकि, ताजा घटना का पूर्व की वारदातों से संबंध अभी स्पष्ट नहीं है।स्थानीय लोगों ने नहर मार्ग, सफीपुर जंगल और अन्य सुनसान स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें