
खेतासराय(जौनपुर)। गोलाबाजार से बकरी चोरी के मामले में खेतासराय पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने शुक्रवार रात यूनुसपुर मोड़ के पास से एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बकरी बरामद की। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ जौनपुर और आजमगढ़ जिले के विभिन्न थानों में पांच मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने पूछताछ और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।नगर के वार्ड संख्या नौ गोलाबाजार निवासी मोहम्मद समीर पुत्र रिजाय अहमद की बकरी चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की छानबीन के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपित की तलाश तेज कर दी।
शुक्रवार रात करीब आठ बजे थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यूनुसपुर मोड़ के पास से अरशद पुत्र तुफैल को गिरफ्तार कर लिया। वह आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के पठान पुरवा का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बकरी बरामद की।पुलिस के मुताबिक स्थानीय थाने में एक, शाहगंज में दो तथा आजमगढ़ के पवई और फूलपुर थानों में एक-एक मुकदमा दर्ज है।
इन मामलों में चोरी, चोरी का माल रखने और धोखाधड़ी समेत अन्य आरोप शामिल हैं।थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बकरी चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस साक्ष्यों और मिले सुरागों के आधार पर जांच कर रही थी। इसी क्रम में आरोपित को गिरफ्तार कर चोरी की बकरी बरामद की गई।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल राजकुमार तथा कांस्टेबल बृजेश मिश्रा और प्रभाकर यादव शामिल रह

















