
खेतासराय(जौनपुर)। सीमावर्ती आजमगढ़ जिला के फूलपुर ब्लाक अंतर्गत जाफरपुर गांव में पशुपालन विभाग की ओर से शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया।
जिसमें पशु चिकित्सकों ने किसानों को पशुपालन की जानकारी दी। इस दौरान छोटे बड़े 740 पशुओं का नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष रत्ने बिंद ने गो पूजन के साथ फीता काट कर पशु आरोग्य मेला का उद्घाटन किया।
इस मौके पर उपस्थित उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल कुमार वर्मा ने पशुधन बीमा योजना, मुख्यमंत्री दुग्ध प्रोत्साहन योजना, नस्ल सुधार योजना समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.आलोक सिंह पालीवाल ने पशुओं में होने वाली बीमारी और उससे बचाव के बारे में बताते हुए पशुपालकों को जागरूक किया। इस मौके पर डॉ.प्रवेश यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी राम सुरेश यादव, फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

















